शनिवार, 9 मई 2026

नमो नमो

अब बँटते हैं भगवान, बोल बम नमो-नमो

भक्तों में खींचातान, बोल बम नमो-नमो


रोजी-रोटी महंगाई की बातों से कतराते हैं 

क्या खाए क्या पहने कोई नेता ये बतलाते हैं

बेमतलब की बातें में उलझा है हिंदुस्तान 

जुमले से हार रहा विज्ञानबोल बम नमो नमो


युवा झंडा-डंडा लेकर हो-हो करते घूम रहे हैं 

प्रश्न पूछना पाँप हो गया अंध भक्त सब झूम रहे हैं

उनकी बात नहीं मानी तो भेजे पाकिस्तान  

है उनकी गाली भरी जुबान, बोल बम नमो नमो


जोड़-तोड़ या हेर-फेर से बस सरकार बना लो

भ्रष्ट रहे या अपराधी हो क्या दरकार मिला लो

अपने दल में जाए बस उसका हो गुणगान 

अब तो कुर्सी ही ईमान, बोल बम नमो-नमो

 

मंदिर-मस्जिद जिनकी खातिर वोटों के टकसाल हैं

जनता उनके पाँव पखारे करते नहीं सवाल हैं

सही-गलत का करे फैसला ऊपर से फरमान  

बने अब नेता ही भगवान, बोल बम नमो नमो


जनता दो रोटी को ताके नेता माल उड़ाये

ऐसा सौदा जिसमें मालिक कौड़ी में बिक जाये

पैसे-गहने, दारू लेकर करते हैं मतदान    

देश फिर कैसे बने महान, बोल बम नमो नमो


—————————————————-

मनीष पाण्डेय ‘मनु’

शनिवार 9 मई 2026, नीदरलैंड्स 



मंगलवार, 13 जनवरी 2026

जिंदगी है ये जिंदगी - आशाएं और सपने


जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी
भागती है ये जिंदगी
भगाती है ये जिंदगी 

जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

सीधी राह चला ना जाये उसको भी 

सीधी राह चला ना जाये उसको भी 
कैसे कैसे नाच सिखाती है ये जिंदगी 
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

तितलियों सा इसका रंग है
जुगनूओं सा इसका ढंग है 

तितलियों सा इसका रंग है
जुगनूओं सा इसका ढंग है 
बागों में खिलते फूलों की ख़ुशबू सा 

बागों में खिलते फूलों की ख़ुशबू सा 
ख्वाबों को महकाती है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

हार-जीत से कैसा तेरा डर जाना 
कैसी भी मुश्किल आए मत घबराना 

हार-जीत से कैसा तेरा डर जाना 
कैसी भी मुश्किल आए मत घबराना 
गिर के जो फिर से उठते हैं उनके सर पे

गिर के जो फिर से उठते हैं उनके सर पे
जीत का सहरा बांध के इठलाती है ये जिंदगी 
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

हाथों की रेखाओं में सब लिखा नहीं 
किस्मत के आगे हम बेबस जरा नहीं 

हाथों की रेखाओं में सब लिखा नहीं 
किस्मत के आगे हम बेबस जरा नहीं 
अपने हाथों  अपना कल जो लिखते हैं 

अपने हाथों अपना कल जो लिखते हैं 
दुनिया उनकी मुट्ठी में भर जाती है ये जिंदगी   
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

लम्हा लम्हा सरक रही है 
फिर भी कोई कसक नहीं है 

लम्हा लम्हा सरक रही है 
फिर भी कोई कसक नहीं है 
दुनिया को कुछ देकर जाए उसके किस्से 

दुनिया को कुछ देकर जाए उसके किस्से 
आने वाली सदियों तक 
दोहराती है ये ज़िंदगी 
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी

सिखाती है ये जिंदगी 
महकाती है ये जिंदगी
इठलाती है ये जिंदगी 
दोहराती है ये ज़िंदगी 
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी
भागती है ये जिंदगी 
भगाती है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी
जिंदगी है ये जिंदगी