बुधवार, 31 मार्च 2021

संस्कारों की दुहाई

मेरी पत्नी के कपड़ों  की 
लम्बाई नापने से पहले 
अपने नियत की 
सच्चाई नाप कर लाना 

मेरी बहन के फटे जींस 
पर छींटा कसी करने से पहले 
अपनी दकियानूसी सोच 
के उधड़े 
सील कर आना 

मेरे साथी के खुले कपडों
को मुद्दा बनाने के पहले 
जरा बताना मुझे 
कि तुम्हारा इरादा क्या है?

संस्कारों की 
खोखली दुहाई देने से पहले
बताना जरा 
तुमने उनका क्या किया 
जो करते हैं 
इंसानियत की हदें पार?

तुमको क्यों हर बात पर 
दिख जाती है गलतियों 
लड़किओं में 
और खुद नहीं देखते आइना?


कोई टिप्पणी नहीं: