बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

कैरोके भजन - एक नाम की महिमा है

इक नाम की महिमा है 
लोगों को ज़ुबानी है 
इक नाम की महिमा है 
लोगों को ज़ुबानी है 
ये कथा और कोई नहीं 
श्री राम कहानी है 

एक नाम की महिमा है 
लोगों को ज़ुबानी है 
ये कथा और दूजीदूजी नहीं 
श्री राम कहानी है 
इक नाम की महिमा है 

राम सिया राम सिया राम 
राम सिया राम सिया राम 

चार दसरथ के बेटे 
राम-लक्ष्मण भारत-सत्रुघन 
राज गद्दी अवध की अब 
राम अब तुम कर लो वरण 
सब छोड़ के पीछे मगर
वनवास बितानी है 
ये कथा और कोई नहीं 
श्री राम कहानी है 
इक नाम की महिमा है 

राम सिया राम सिया राम 
राम सिया राम सिया राम 

राम-सीता गए वन को
संग लक्ष्मण भाई भी 
खाए सबरी के बेर
सूर्प नक्खा की नाक कटी 
रावण ने भेजा हिरन
उसे सीता चुरानी है 
ये कथा और कोई नहीं 
श्री राम कहानी है 
इक नाम की महिमा है 

राम सिया राम सिया राम 
राम सिया राम सिया राम 

लंका ज़ारे हनुमान  
बानर की सेना बनी
सागर को बांध दिया 
रावण पर विजय कर ली
अब चौदह बरस हो गए 
घर लौट के जानी है 
ये कथा और कोई नहीं 
श्री राम कहानी है 
इक नाम की महिमा है 



संतोष आनन्द जी को आभार सहित

गाने का लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=UbuNVu9eV1U

कैरोके लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=3W0Fy_dbwjM

—————————————
मनीष पाण्डेय ‘मनु’
बुधवार १४-फरवरी-२०२४, नीदरलैंड

कोई टिप्पणी नहीं: